नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं। स्थानीय नगर के गांधी तिराहे के पास मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल चले गए।
सुरियावां थाना क्षेत्र के कृपालपुर बिसौली गांव निवासी सुरेश तिवारी मंगलवार को तहसील में किसी काम से आए थे। काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान गांधी तिराहे के पास वह ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जाने के बजाय निजी अस्पताल लेकर चले गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायल को उपचार के लिए सीएससी भेजते हुए दुर्घटना करने वाली ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जनपदभर में जागरूकता अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
