नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक जौनपुर में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या राखी साहू सहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण के माध्यम से छात्राओं एवं स्टाफ को सरदार पटेल प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रम दिखाया गया। प्रधानाचार्या ने सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। अंत में उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सफल आयोजन पर ज्ञान प्रकाश सिंह ने जताया जनपदवासियों का आभार
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)