Jaunpur News: चार घंटे में गुमशुदा लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को गुमशुदा लड़की को महज चार घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


पुलिस के अनुसार, सरपतहां थाना क्षेत्र के करीमपुर बिंद गांव निवासी लाल साहब की पुत्री सुशीला के गुमशुदा होने की सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने तलाश शुरू की और चार घंटे के भीतर लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।


इस कार्रवाई में मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक जंग बहादुर यादव, उपनिरीक्षक कमल किशोर राय, कांस्टेबल अमरजीत वर्मा, महिला कांस्टेबल शिवांगी सिंह, शालू राय और रीतू शामिल रहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी दो बच्चों की मां, ढाई घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!