Jaunpur News : डॉ. रत्नप्पा कुम्हार के संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान

Naya Sabera Network

मड़ियाहूं। प्रजापति समाज के तत्वावधान में मंगलवार को नगर के एक मैरिज हॉल में पद्मश्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का आयोजन लालचंद प्रजापति ने किया। अध्यक्षता शिवशंकर प्रजापति ने तथा संचालन ओमप्रकाश प्रजापति ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाश नाथ यादव ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा कुम्हार ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। उनका जीवन त्याग, संघर्ष और समाजसेवा की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और शिक्षा ही विकास का मजबूत आधार है। युवाओं को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। समारोह को अभय प्रजापति, रमेश प्रजापति, लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव और राकेश मौर्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रामदुलार प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, रोहन राज समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!