Jharkhand News: 165 सृजन संवाद की गोष्टी में सुमन भट्ट

Naya Savera Network


जमशेदपुर, झारखण्ड। सृजन संवाद की 165वीं गोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया, कार्यक्रम स्ट्रीमयार्ड पर हुआ और फेसबुक लाइव के जरिए प्रसारण किया गया। स्ट्रीमयार्ड संचालन अनुराग रंजन ने किया। सृजन संवाद ‘समय और सिनेमा- 2’ के तहत राष्ट्रीय पुरस्कृत फ़िल्म के निर्देशक-स्क्रीनप्ले राइटर सुमन भट्ट मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। डॉ. नेहा तिवारी एवं आशीष कुमार सिंह संवादी की भूमिका में थे। शुरुआत में डॉ. विजय शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सत्र की रूपरेखा प्रस्तुत की। बताया, संवेदनशील फ़िल्म ‘मिथ्या’ को इस साल के तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। एक अन्य फ़िल्म समारोह में सर्वोत्तम स्क्रीनप्ले के रूप में चुनी गई ‘मिथ्या’ की जूरी में शामिल सदस्यों ने इसकी अनुशंसा में स्क्रीनप्ले की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए राइटर सुमन भट्ट को बाल मनोविज्ञान का जानकार, संवेदनशील रचनाकार कहा। इस फ़िल्म में एक बच्चे की मानसिक उथल-पुथल, उसके गुस्से, विद्रोह, प्रश्नों, दु:ख-दर्द, भ्रमों आदि को बहुअत संवेदनशीलता के साथ उकेरा गया है। पेशे से सॉफ़्टवेयर इंजीनियर की यह पहली फ़ीचर फ़िल्म है। डॉ. शर्मा ने दोनों संवादियों को सृजन संवाद के मजबूत स्तंभ बताते हुए उनका एवं फ़ेसबुक लाइव से जुड़े दर्शकों का स्वागत किया।

न्यू डेल्ही फ़िल्म फ़ाउंडेशन के कर्ता-धर्ता आशीष कुमार सिंह के फ़िल्म के पीछे की कहानी पर प्रश्न का उत्तर देते हुए सुमन भट्ट ने बताया, उन्होंने अपनी दोनों बच्चियों, अपने रिश्तेदारों के बच्चों, आस-पास के बच्चों का निरीक्षण करते हुए अपनी स्क्रिप्ट में कई छोटे-छोटे महत्वपूर्ण बदलाव किए। इससे फ़िल्म में और अधिक प्रमाणिकता आ गई। उन्होंने स्क्रिप्ट लिखने एवं फ़िल्म बनाने के दौरान कई रिसर्च पेपर पढ़े, मनोवैज्ञानिकों से बात की।

डॉ. नेहा तिवारी ने पूछा फ़िल्म में ध्वनि, साइलेंस का विशेष प्रयोग करने का विचार उनके मन में कैसे आया। आशीष सिंह ने बताया, 97 मिनट की कन्नड फ़िल्म को 72वें राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तीन पुरस्कार – 2024 को सर्वोत्तम कन्नड फ़िल्म का खिताब दिया गया है।  गोष्ठी में कई दर्शक/श्रोताओं की भागीदारी रही। जमशेदपुर से साहित्य कला फाउंडेशन की डॉ. मीनू रावत, वीणा कुमारी, आभा विश्वकर्मा, ऋचा द्विवेदी, राँची से यायावरी वाया भोजपुरी के वैभव मणि त्रिपाठी, गोरखपुर से उमा उपाध्याय, अनुराग रंजन, बैंग्लोर से पत्रकार अनघा मारीषा, कवि परमानंद रमण, पुणे से सिने-विश्लेषक एवं इतिहासकार मनमोहन चड्ढ़ा, झारखंड से प्रमोद कुमार बर्णवाल, गुजरात से डॉ. उमा सिंह, गाजियाबाद से सुदीप साहु (गाजियाबाद रेडियो श्रोता संघ), दिल्ली से रक्षा गीता, वर्धा से समालोचक अमरेंद्र कुमार शर्मा तथा अन्य स्थानों से ज्योति गुप्ता, मीनू खुराना, अवतरण जरनल आदि सम्मिलित हुए।

योग प्रशिक्षक डॉ. राज यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

जौनपुर के प्रमुख व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर परिवार की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!