Jaunpur News : गौरीशंकर धाम में कांवरियों के लिए शिविर

Naya Savera Network
शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर स्वास्थ्य जांच और भंडारे का आयोजन
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित श्री गौरीशंकर धाम में श्रावण मास की शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य शिविर तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।
तीर्थराज प्रयागराज से गंगाजल लेकर पदयात्रा करते हुए श्री गौरीशंकर धाम पहुंचे कांवरियों के स्वागत और सेवा के लिए सेवा भारती, जिला मछलीशहर, काशी प्रांत के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में कांवरियों और अन्य श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। पदयात्रा के दौरान थकान और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे श्रद्धालुओं को इस शिविर से विशेष राहत मिली।

वहीं, विश्व हिंदू परिषद की ओर से श्रद्धालुओं और कांवरियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ कांवरियों की सहायता की और उन्हें जलपान एवं भोजन उपलब्ध कराया।
श्रावण मास के कारण श्री गौरीशंकर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। चारों ओर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। कांवरियों की सेवा में सैकड़ों कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे।
आयोजकों ने बताया कि कांवरियों और श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इसी भावना के साथ स्वास्थ्य शिविर और भंडारे का आयोजन किया गया, ताकि दूर-दराज से पैदल यात्रा कर धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!