खुटहन, जौनपुर। बंदनपुर गांव निवासी करीब 70 वर्षीय रामबहाल वर्मा बीते 13 जुलाई की दोपहर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बावजूद उनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। स्वजनों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। उनके पौत्र संतोष वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्वजन किसी अनहोनी घटना के अंदेशे में परेशान हैं।वे लगातार संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन कर रहे हैं।
Jaunpur News : मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग लापता, स्वजन परेशान
जुलाई 16, 2026
Tags

