Jaunpur News : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने चलते ट्रक में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Naya Savera Network
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने शुक्रवार तड़के एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, सुबह 5:03 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) जौनपुर दो दमकल वाहनों के साथ फायर स्टेशन चौकियां से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि ट्रक संख्या UP67AT2402 धू-धू कर जल रहा था। बताया गया कि ट्रक मध्य प्रदेश के बिंदनगर से कोयले की राख लेकर शाहगंज की ओर जा रहा था।

एफएसओ जौनपुर के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने दो फायर टेंडरों से मोटर फायर इंजन के माध्यम से पानी की बौछार कर आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। घटना के दौरान स्थानीय पुलिस और पीआरबी भी मौके पर मौजूद रही। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!