Jaunpur News: उधारी के विवाद में महिला से मारपीट, पति व देवर नामजद

चेतन सिं​ह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में उधारी के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने उसके पति और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी शशिकला गौतम ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की शादी के दौरान उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अपने चचेरे देवर जितेंद्र से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। इसमें से 10 हजार रुपये वापस कर दिए गए हैं। शेष धनराशि को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

पीड़िता के अनुसार पति ईश्वर चंद गौतम और चचेरा देवर जितेंद्र उसके कमरे में ताला लगाने पहुंचे। इसका विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी बेटियों को भी पीट दिया गया। मारपीट में महिला को चोटें आईं। घटना के बाद उसने पीड़िता थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति व देवर के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2) और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ