Jaunpur News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, चार पर प्राथमिकी

चेतन सिं​ह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के गहरपुर गांव में घर में घुसकर महिला से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उक्त गांव निवासी सोनी बेगम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि देर रात गांव के दिलशाद, एकलाक, वकील और मटरू उनके घर में घुस आए। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे तथा लात-घूंसों से मारपीट की। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 333, 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी की है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

 

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ