Jaunpur News: महिला से मारपीट, दंपती पर प्राथमिकी

चेतन सिं​ह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में एक महिला के साथ मारपीट, धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय रणजीत गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही सुधाकर गौतम और उनकी पत्नी मनीषा गौतम उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडे, लात-घूंसों से मारपीट कर दी।

पीड़िता का आरोप है कि शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी भाग गए। जाते समय दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुधाकर गौतम और मनीषा गौतम के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ