चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार धनापुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री एक जून की शाम कटवार बाजार स्थित बैंक में केवाईसी संबंधी कार्य के लिए गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कांटी गांव निवासी अभिषेक सरोज किशोरी के संपर्क में था और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
0 टिप्पणियाँ