Jaunpur News: घर में घुसकर मारपीट, छह नामजद

चेतन सिं​ह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के मनोज मौर्य, सरोज मौर्य, टुनटुन मौर्य, रिंकू मौर्य, टिंकू मौर्य और सिप्पू मौर्य एक राय होकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें, उनकी पत्नी, माता-पिता, भाई और भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज की तथा थाने में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 333, 351(3), 352, 115(2) और 191(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ