मांगें पूरी न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। नगर के निजी अस्पतालों में प्रसूताओं एवं नवजात शिशुओं की बढ़ती मृत्यु की घटनाओं को लेकर बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि चिकित्सकीय लापरवाही के मामलों में कठोर कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को उचित क्षतिपूर्ति तथा अस्पतालों की जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई।जनपद जौनपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रसव के दौरान प्रसूताओं और नवजात शिशुओं की मृत्यु की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसके बावजूद दोषी अस्पतालों के विरुद्ध केवल औपचारिक कार्रवाई कर उन्हें अस्थायी रूप से सील कर दिया जाता है, पुनः संचालन की अनुमति मिलने से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होती रहती है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि चिकित्सकीय लापरवाही सिद्ध होने पर प्रसूता की मृत्यु के मामले में पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये तथा नवजात शिशु की मृत्यु पर 5 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए।
जज सिंह अन्ना ने चेतावनी दी कि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी मांगी गई है।वहीं उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि अभी तक आमरण अनशन की कोई अनुमति नहीं दी गई है।ज्ञापन मिला है उस पर समुचित कार्यवाही के लिए संबंधित को भेज दिया जाएगा।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


0 टिप्पणियाँ