Jaunpur News: घर से भागने के फिराक में निकला प्रेमी युगल पुलिस के हत्थे चढ़ा

अलग अलग धर्म से ताल्लुक रखने वाले प्रेमी युगल को हिंदू संगठन ने सौंपा पुलिस को 

 नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। घर भागने के फिराक में निकले  प्रेमी युगल को हिंदू संगठन के लोगों ने दिवाया मंदिर परिसर से पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।अलग अलग धर्म से ताल्लुक रखने वाले पकड़े गए प्रेमी युगल के मामले में पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव की निवासी हिंदू युवती का बरसठी थाना क्षेत्र के मुस्लिम  युवक से प्रेम हो गया।दोनो कई माह से छिप छिप कर मिलते रहे।थाने में आये युवती के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी अपनी सहेली की शादी में जाने की बात कहकर घर से मंगलवार को निकली थी। बुधवार को योजनानुसार प्रेमी युगल दियावा मंदिर पर मिले और आगे की योजना बना रहे थे। शक होने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनसे पूछताछ की तो मामला दो धर्म से जुड़ा हुआ सामने आया ।युवकों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और उन्हें सौंप दिया है।सिपाही दोनो को लेकर कोतवाली लौट आए जहा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मामला उनके क्षेत्र से संबंधित नहीं है। दोनों बरसठी और मीरगंज के निवासी है।परिजनों को बुलाया गया है।पूछताछ के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ