Jaunpur News: ट्रेन पकड़ने के प्रयास में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह चलती पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के प्रयास में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

स्टेशन अधीक्षक राममूर्ति यादव ने बताया कि सुबह लगभग 7 बजे जौनपुर से प्रयागराज जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 541010 स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। इसी दौरान एक युवक दौड़कर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा।  ट्रेन पर चढ़ते समय उसका हाथ फिसल गया और वह प्लेटफार्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मृतक की पहचान आशीष (32) पुत्र साहबलाल निवासी खेतापुर, थाना नेवढ़िया के रूप में हुई।

सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि आशीष की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी प्रयागराज में रहती है। बुधवार को वह प्रयागराज पत्नी को परीक्षा में दिलाने  जा रहा था। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ