नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से 21 जून, 2026 के मध्य प्रवेश भर में व्यापक स्तर पर केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जनसामान्य के जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करते हुये "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" के मूल भाव के अनुरूप सादगी, अनुशासन, ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुये प्रदेश के समस्त विकास खण्डो एवं नगरीय निकायों में समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुये है।
जनपद के विभिन्न विकास खंडों में आयोजित चौपाल एवं जनकल्याण मेलों में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थियों को जागरूक करने हेतु स्टॉल लगाए गए। विकास खंड सुजानगंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा विभागीय अधिकारियों से संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
विधायक डॉ0 आर.के. पटेल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विधायक ने नंदिनी योजना को पशुपालकों एवं किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों से इसका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं किसानों की आय वृद्धि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
मेले में उपस्थित किसानों एवं पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का भी वितरण किया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में आज चिकित्सा विभाग द्वारा बृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामु०/प्रा०स्वा०केन्द्रों, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरों के साथ-साथ नगरीय प्रा०स्वा०केन्द्रों, व जिलाधिकारी जौनपुर के कार्यालय में स्थापित प्रेक्ष्यागृह में हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। इस हेल्थ कैम्प में लाभार्थी परक योजनाओं / उपलब्धि के बारे में आमजनमानस को बताया गया। हेल्थ कैम्प में मरीजों को दवाओं का वितरण, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, टी०बी० के मरीज, मानसिक स्वास्थ्य कार्यकम, शूगर, बी०पी०, गर्भवती महिलाओं का ए०एन०सी० जांच, कुष्ठ के रोगियों, मोतियाबिन्द के मरीजों का चिन्हाकंन आदि का कार्य किया गया।
साथ ही चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम करवाते हुये दिनांक 12 जून 2026 को कार्यालय में मा० सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह "प्रिंसू" को मुख्य अतिथि के तौर पर विभाग की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही समस्त सामु०स्वा० केन्द्रों में आशा एवं ए०एन०एम०, सी०एच०ओ० तथा समस्त स्वास्थ्य कर्मिकों के माध्यम से जनजागरूकता, विभागीय उपलब्धियों के बारे में आमजनमानस तक पहुंचाया गया।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
0 टिप्पणियाँ