चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। बरेठी गांव निवासी संविदा विद्युत कर्मी अशोक यादव की करंट लगने से हुई मौत के बाद ग्रामीण उनके परिवार की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। गांव के होमगार्ड विनोद यादव और दिनेश प्रजापति की पहल पर ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग जुटाकर मृतक की पत्नी को सहायता राशि सौंपी।
मृतक लाइनमैन अशोक यादव परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने सहयोग अभियान शुरू किया है। होमगार्डों ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी क्षमता के अनुसार पीड़ित परिवार की मदद करें। वहीं उपजिलाधिकारी नवीन कुमार के प्रयास से परिवार को विद्युत विभाग की ओर से करीब 10 लाख रुपये की सहायता, विधवा पेंशन, जमीन का पट्टा तथा बच्चों की शिक्षा से संबंधित लाभ दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। राजस्व विभाग से अतिरिक्त आर्थिक सहायता के लिए भी शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। सहयोग अभियान में अविनाश सिंह रिक्की, पं. संजय शर्मा, सतीश सिंह, उदय यादव, दीपक यादव, अखिलेश, पंकज यादव, विनोद यादव, श्याम बिहारी, मनोज शर्मा और अवधेश गिरी समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।



0 टिप्पणियाँ