बरेली में प्रदेश भर से जुटे व्यापारियों का हुआ मंथन एवं प्रशिक्षण

पांच भामाशाहों को भी किया सम्मानित

निर्भय सक्सेना @  नया सवेरा 

बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय युवा सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर में पूरे प्रदेश के 60 से अधिक जिलों से आए प्रदेश के लगभग 600 युवा व्यापरियों ने व्यापार की उन्नति, प्रगति, समस्याओं पर सहभागिता कर कई विषयों पर मंथन किया। साथ ही पांच भामाशाहों को भी सम्मानित किया गया।  स्पर्श रिजॉर्ट में प्रदेश से आए व्यापारियों का पांच सत्र में प्रशिक्षण हुआ। सायं सत्र में  पांच भामाशाह को सम्मान दिया गया जिनमें ऐड टेक प्रिंट और मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजेश तनेजा, दीपक स्वीट्स के एमडी दिलीप गुप्ता, राधा माधव संकीर्तन मंडल के युधिष्ठिर मलिक व सुनील मलिक, श्री राम चरण किंकर एवं कथा प्रचारक डॉक्टर बृजेश यादव, अंबे मोटर्स के एमडी आनंद प्रकाश के अस्वस्थ होने पर उनके भांजे अनमोल अग्रवाल ने यह सम्मान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के इस मंथन एवं भामाशाह सम्मान कार्यक्रम में बरेली जनपद की तहसीलों से लगभग 30 इकाइयों के प्रतिनिधि, बरेली महानगर की 137 एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष  मुकुंद मिश्रा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश युवा अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, प्रदेश युवा महामंत्री संत मिश्रा, योगेंद्र सिंह, राजू छाबड़ा तथा संतोष अग्रहरि भी कार्यक्रम में शामिल रहे।             कानपुर से राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के दूसरे सदस्य सुनील पांडे, बरेली महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया, दुर्गेश खटवानी, मनमोहन सभरवाल, अनिल गुप्ता, दिलीप गुप्ता, ईशान गुप्ता, मुकेश खटवानी, गिरधारी देवनानी, श्याम मिठवानी, रचित गुप्ता, अभिषेक वर्मा सुशील मित्तल आदि उपस्थित रहे। 

बरेली में पूरे प्रदेश से आए व्यापारियों ने किया कई मुद्दों पर किया मंथन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय युवा सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविर में पूरे प्रदेश के 60 से अधिक जिलों से आए प्रदेश के लगभग 600 युवा व्यापरियों ने व्यापार की उन्नति, प्रगति, समस्याओं पर सहभागिता कर कई विषयों पर मंथन किया। स्वर्ण फार्म स्थित हाल में  हुए कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए हुए व्यापारी युवा संगठनों ने बरेली की धरती पर आव्हान किया कि सभी मिलकर व्यापारियों के हित में काम करेंगे और व्यापारियों के उत्थान के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रसिद्ध उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल ने कहा कि हमें समय के अनुसार अपना व्यापार बदलना चाहिए।पशुधन क्षेत्र में और व्यापार में नई- नई योजनाओं के माध्यम से अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं। घर में अगर किसी के चार सदस्य हैं और चारों ही व्यापार करते हैं तो आज का योग चारों लोगों के लिए चार विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का नया अवसर प्रदान करता है।

केंद्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंह देवी द्वारा व्यापारियों की उन्नति पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि जब मुझे केंद्रीय कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया तो  तो मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर  आश्चर्य हुआ था। पर मेरा लक्ष्य व्यापारियों की समस्या का हल करना प्राथमिकता में है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने कहा  व्यापारियों के हित के लिए कार्य करने की प्रदेश के व्यापार मंडल में सर्वाधिक चर्चा है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई का प्रशिक्षण शिविर पांच सत्र में हुआ। प्रथम सत्र बरेली के कैंट के बीजेपी विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा की विभिन्न संगठनों को भी व्यापारी हित एवं उनके विकास हेतु काम करना चाहिए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाईयो में से चंदौली, सहारनपुर, बलिया, इटावा, कानपुर, कन्नौज, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, हरदोई, गाजीपुर, अंबेडकर नगर, मुजफ्फरनगर, देवरिया, इटावा, आगरा, प्रयागराज, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, अलीगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बाराबंकी, भदोही, बदायूं चंदौली, चित्रकूट, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, हरदोई, कन्नौज, कासगंज, लखीमपुर, महाराजगंज, महुआ, मैनपुरी के युवा मंडल की इकाई के अध्यक्ष ने अपना- अपना रजिस्ट्रेशन करा कर अपनी एक जुटता दर्शाई।

   कार्यक्रम में 600 से ज्यादा युवा व्यापारी नेताओं ने बरेली में एक साथ एक छत के नीचे व्यापार मंडल की एकता हेतु हामी भरी । 

युवा मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ जीतू भैया, अशोक कंसल, योगेंद्र सिंह, राजीव छाबड़ा,  देवरिया से राजेंद्र कुमार मोदी, इटावा से कृष्ण कांत गुप्ता, आगरा से अनुराग गोयल, औरैया से आरती नन्द तिवारी, अलीगढ़ से विष्णु वार्ष्णेय,  बलिया से अभिषेक सोनी, बांदा से प्रेम गुप्ता, बाराबंकी से सुशील गुप्ता, भदोही से राधेश्याम गुप्ता, बदायूं से राहुल रावत,  चंदौली से पवन सेठ, चित्रकूट से अंकित केसवानी, फिरोजाबाद से देश दीपक यादव, गाजियाबाद से आशीष शर्मा, गाजीपुर से नवीन चंद्र जायसवाल, हमीरपुर से अंजलि कुमार गुप्ता, जालौन से शुभम प्रजापति, हरदोई से विभोर गुप्ता, कन्नौज से अनुपम बाजपेई, लखीमपुर खीरी से मनमीत सिंह, महाराजगंज से प्रिंस जायसवाल, महोबा से कैलाश संत, मैनपुरी से योगेंद्र, मथुरा से शशांक शर्मा, प्रतापगढ़ से सुधीर सिंह,रायबरेली से सुनील कुमार द्विवेदी,  सहारनपुर से अभिषेक भाटिया, रामपुर से अवतार सिंह,  संभल से अंकित जैन, शाहजहांपुर से रोहित कुमार, शामली से मानक गुप्ता, जो अपने मंडल के अध्यक्ष हैं,  सभी ने सम्मेलन में व्यापारी हितों की एवं व्यापारी उत्थान हेतु चर्चा में भाग लिया अपने विचार व्यक्त किए। विभिन्न सत्र में मंच पर उपस्थित गाजियाबाद से संजीव अग्रवाल, ईश्वर दयाल कंसल, जितेंद्र सोनी, मुकुंद मिश्र, बी डी पराशर,  शैलेंद्र शर्मा  ने भाग लिया

  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री एवं केंद्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बरेली में व्यापारियों के द्वारा मंथन कार्यक्रम में व्यापारियों के हित में अमृत की उत्पत्ति होगी। यह अमृत सभी व्यापारी युवा संगठन के सदस्य अपने क्षेत्र में जाकर के पूरे उत्तर प्रदेश में इस अमृत की वर्षा करेंगे। जो विष इस मंथन में निकलेगा। उसे विष को बरेली नाथ नगरी के भोले नाथ से हम प्रार्थना करेंगे कि वह इस विष की ताकत शून्य कर उसे पृथ्वी में विलीन कर दें । युवा संगठन प्रशिक्षण सत्र के द्वितीय सत्र में सतीश कुमार ने स्वदेशी जागरण मंत्र अपनाने एवं स्वदेशी हितों की रक्षा की बात कही। व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  सुनील सिंधी और मुकुंद मिश्रा ने कहा कि वह भी स्वदेशी उत्पाद अपनाने एवं उसके जन जागरण हेतु लगातार प्रयास कर रहे हैं। युवा शक्ति के साथ स्वदेशी एवं राष्ट्र का विकास तभी संभव है जब हम सब रोजगार के माध्यम से इंटर्नशिप एंटरप्रेन्योर को प्रतिदिन रोजगार में व्यापारियों के हितों में काम करें। 

 कार्यक्रम में बरेली राजेश जसोरिया, प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी,दुर्गेश खटवानी, मनमोहन सब्बरवाल, आशुतोष गोयल, कैलाश मित्तल, आईटी एवं सोशल मीडिया का काम देकर सुशील मित्तल, विपिन गुप्ता, सुनील शर्मा, दर्शन लाल भाटिया, दिलीप गुप्ता, सुमित अग्रवाल, कपिल अग्रवाल अवधेश शर्मा, मुकेश खटवानी, अंजनी गुप्ता, का विशेष योगदान रहा। 


प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ