Jaunpur News: सीएनजी कंटेनर और पेंट लदे ट्रक की भीषण टक्कर, फायर टीम ने केबिन में फंसे चालक को जीवित निकाला

Naya Savera Network

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुआ हादसा, सीएनजी रिसाव भी समय रहते रोका गया, टली बड़ी दुर्घटना

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। थाना लाइनबाजार क्षेत्र अंतर्गत सिहीपुर स्थित लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मंगलवार तड़के लगभग 4:19 बजे एक सीएनजी लोडेड कंटेनर और पेंट लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में पेंट लदे ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जबकि सीएनजी कंटेनर से गैस रिसाव की सूचना मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चौकियां से अग्निशमन दल तत्काल मौके पर पहुंचा। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सतहरिया, जौनपुर के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फायर कर्मियों ने अथक प्रयास कर ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित और जीवित बाहर निकाला तथा एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। साथ ही, संभावित बड़े हादसे को देखते हुए IOAGPL की तकनीकी टीम से संपर्क कर सीएनजी कंटेनर में हो रहे गैस रिसाव को पूर्ण रूप से बंद कराया गया। त्वरित कार्रवाई और समन्वित प्रयासों के कारण कोई जनहानि नहीं हुई तथा एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बचाव अभियान के दौरान एफएसएसओ अनिल कुमार, एलएफएम धर्मेश राय, चालक कुलदीप पाण्डेय (वाहन संख्या UP32EG2455), फायरमैन धर्मेंद्र कुमार, रविकांत, रविन्द्र कुमार तथा फायरमैन चालक सनोज कुमार (वाहन संख्या UP32FG3252) सहित स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। फायर विभाग की त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।


SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!