Mumbai News: आर्य समाज बोरीवली द्वारा आयोजित पर्यावरण शुद्धि महायज्ञ संपन्न


शिवपूजन पांडे @  नया सवेरा 

मुंबई। आर्य समाज बोरीवली द्वारा आयोजित पर्यावरण शुद्धि महायज्ञ रविवार 31मई 2026 को सुबह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।जिसमें 11 विद्वान वैदिक पुरोहितों ने मंत्र उच्चारण किया। महायज्ञ के ब्रह्म आचार्य प्रभारंजन पाठक ने कहा कि यज्ञ से वातावरण की शुद्धि तो होती ही है इसके अतिरिक्त होने वाली वर्षा के जल की गुणवत्ता भी उत्कृष्ट होती है।इस अवसर पर अरविंद पटेल ने पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरक संदेश दिया तथा कवि कल्पेश आर्य ने आर्य समाज के विचारों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया।इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। अजीत पटेल,परेश भाई पटेल, कांतिभाई ढोलू,मगन भाई दीवानी,विनय भाई,श्रीमती रीना परमार,श्रीमती अनीता गोठवाल, श्रीमती शालिनी जोशी आदि अनेक महिला- पुरुषों तथा बच्चों ने यज्ञ में आहुति देकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।पर्यावरण शुद्धि महायज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आचार्य प्रभारंजन पाठक ने आए हुए मान्यवरों के प्रति आभार प्रकट किया।


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ