Jaunpur News: सुरेंद्र पांडेय को रक्षक मोर्चा संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

शिवपूजन पांडे @  नया सवेरा 

जौनपुर। सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्यरत रक्षक मोर्चा संगठन ने सुरेंद्र कुमार पांडेय को जौनपुर जनपद का जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति 1 जून 2026 से प्रभावी होगी।रक्षक मोर्चा के संस्थापक एडवोकेट अनिल मिश्रा एवं संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि सुरेंद्र कुमार पांडेय पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं क्षमता के साथ संगठन को मजबूत करने तथा समाज हित के कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे। 

नियुक्ति पत्र में उनसे ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने का आह्वान किया गया है।सुरेंद्र कुमार पांडेय मूल रूप से महराजगंज, उदयभानपुर, इब्राहिमपुर, जौनपुर (उ.प्र.) के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के शुभचिंतकों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को और मजबूती प्राप्त होगी।


Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ