नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। बारिश के मौसम को देखते हुए नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी (ईओ) विजय सिंह ने सभी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर की साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जलभराव और गंदगी की समस्या से निपटने के लिए नियमित सफाई कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि आने वाले समय में नगर पंचायत क्षेत्र के सभी घरों में डस्टबिन का वितरण कराया जाएगा, जिससे कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन नए ट्रैक्टर भी नगर पंचायत को प्राप्त हुए हैं, जिन्हें आवश्यकता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में लगाया जाएगा।
अध्यक्ष ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें तथा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, ताकि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।इस अवसर पर नगर पंचायत के लिपिक प्रवेश कुमार सिंह, मनोज चौरसिया सहित सभी कर्मचारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
0 टिप्पणियाँ