मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के भान्नौर गांव के पास गुरुवार को बोलेरो और ऑटो की भिड़ंत में ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, मौहरी गांव निवासी मुन्ना अपनी तीन बेटियों के साथ गोपालापुर स्थित ससुराल से ऑटो द्वारा घर लौट रहे थे।
रास्ते में भान्नौर गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो चालक बृजभान (28) पुत्र हीरालाल निवासी जमालपुर थाना रामपुर, मुन्ना (45), खुशबू (12), अंजलि (13) और चांदनी (15) घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।


0 टिप्पणियाँ