Hyderabad : खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ की निन्दा

तेलंगाना बिहार सहयोग समिति ने कड़ी कार्रवाई की मांग की

हैदराबाद। तेलंगाना बिहार सहयोग समिति ने पटना स्थित प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में हुई तोड़फोड़ और हिंसक घटना की कड़ी निंदा की है। समिति के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव ने कहा कि किसी भी प्रकार का विरोध लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए तथा हिंसा, तोड़फोड़ और सार्वजनिक अथवा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। जारी बयान में बिनय कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा संस्थान समाज निर्माण के महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। ऐसे संस्थानों पर हमला न केवल कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होंने घटना में शामिल दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। 

Vinay-Yadav-Hyderabad


उन्होंने कहा कि बिहार सहित देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे समय में शिक्षण संस्थानों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने तथा शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने की अपील की। तेलंगाना बिहार सहयोग समिति ने बिहार सरकार और प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने का आग्रह किया है। समिति की ओर से जारी इस प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत संस्थानों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ