Jaunpur News: सूर्या हत्याकाण्ड के सभी दोषियों एवं षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हो: जितेन्द्र

अहिप व राबद ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। गाजियाबाद में बीते बकरा ईद के दिन सूर्या चौहान की हुई निर्मम हत्या से सम्पूर्ण समाज दुःखी, आक्रोशित एवं व्यथित है। इस जघन्य घटना ने प्रदेशवासियों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। इसी को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल सहित संगठन के सभी आयामों के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।



इस मौके पर जितेन्द्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष राबद ने कहा कि इस प्रकरण में उत्तर प्रदेश पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुये मुख्य आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जिसके लिये उत्तर प्रदेश पुलिस का धन्यवाद है। साथ ही हमारी मांग है कि इस हत्या में शामिल शेष सभी आरोपियों सहित इस अपराध के षड्यंत्र में सम्मिलित सभी की पहचान करके उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाय, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घटना को अंजाम देने का साहस न कर सके।

उन्होंने आगे कहा कि समाज की भावना है कि निर्दोष युवक की हत्या करने वाले तथा इस अपराध की योजना बनाने वाले सभी को उनके अपराध के अनुरूप कड़ा दण्ड मिले और पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय प्राप्त हो। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके सक्षम नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले में निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी न्याय सुनिश्चित करेगी तथा दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दण्ड दिलायेगी।

उक्त अवसर पर डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रान्त कार्याध्यक्ष, प्रभाकर तिवारी प्रान्त उपाध्यक्ष हिन्दू एडवोकेट फोरम, अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अहिप, कृष्ण कुमार उपाध्याय, जयेश सिंह, मंजीत सिंह चौहान, सचिन श्रीवास्तव जिला मंत्री, अरुण शुक्ल, यादवेंद्र यादव, विकास पाण्डेय, निखिल मिश्रा, उमेश उपाध्याय, नरेन्द्र सिंह, रुद्र प्रताप श्रीवास्तव, ऋतुराज चौहान, रंजीत परमार सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अन्त में अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ