Jaunpur News: नवोदय विद्यालय में चयनित हुआ हुआ युवराज

 नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्यमणि चिल्ड्रन एकेडमी के मेधावी छात्र युवराज कुमार ने नवोदय विद्यालय की कक्षा-9 प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युवराज के पिता सुरेश खेतीबाड़ी करते हैं। चयन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय प्रबंधन ने छात्र की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता हासिल करना अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। विद्यालय परिवार ने युवराज कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।


SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

Post a Comment

0 Comments