नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। करंजाकला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव की एक विवाहिता का ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में बुधवार रात मौत हो गई विवाहिता का मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सराय मख्वाजा थाने पर तहरीर दी है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव के निवासी गुरबिन चौहान ने अपने 22 वर्षीय पुत्र वंदिनी का विवाह 2 वर्ष पहले गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तियरी गांव के आकाश नामक युवक से कर दिया था। वंदनी के मां ज्ञानमती का आरोप है कि वंदनी का पति आकाश अपने परिवार के बातों में आकर वंदनी को प्रताड़ित करता था और बुधवार शाम करीब 3 बजे वंदनी के अचानक तबीयत खराब होने की बात कह कर ससुराल वालों ने उन लोगों को जौनपुर के एक निजी अस्पताल में बुलाया जब मायके पक्ष में पहुंचकर वंदनी को देखा तो वह चकित रह गए वंदनी की तबीयत बेहद नाजुक बनी हुई थी और देर रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई वंदनी की बहन नंदिनी का आरोप है कि ससुराल के पक्ष के लोगों ने वंदनी को प्रताड़ित किया है वंदनी को एक 6माह 10 दिन का देवा नामक पुत्र भी है। उधर मामले को संदिग्ध देखते हुए मायके पक्ष से वंदनी की मां ज्ञानमती ने सरायख्वाजा थाना पर ससुराल पक्ष से सास,ससुर समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
| Advt |
0 Comments