नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न गांवों से 16 लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़नपुर, कनामऊ, शेरपुर, लवायन व गभिरन गांवों में अभियान चलाया। पुलिस ने सभी आरोपितों को शांति भंग में निरुद्ध कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह, महेंद्र यादव, हरिशंकर यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

0 Comments