नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो जाने से स्वजन परेशान है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़ित पिता के अनुसार उनकी पुत्री गत 23 मई की सुबह करीब आठ बजे घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। स्वजनों ने रिश्तेदारों, आस-पड़ोस और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। किशोरी अपने साथ घर का मोबाइल फोन भी ले गई है, जिसके दोनों नंबर वर्तमान में स्विच ऑफ बता रहे हैं।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
0 Comments