Jaunpur News: महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, दी तहरीर, नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

 नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र के पतरही चौकी क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।  छः दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं की। पीड़ित महिला जहां थाने की चक्कर काट रही है वहीं आरोपी खुलेआम घूम रहा है। गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 24 मई को पति बाहर रिश्तेदारी में गए थे।पड़ोस के रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति ने रात में कहा कि तुम्हारा पति पैसा दिया है चलो ले लो। पैसा दिलाने के लिए पड़ोसी गांव चादेपुर ले गए। वहां सुनसान स्थान पर जबर्दस्ती धमकी देकर दुष्कर्म किया। वह रात में किसी तरह घर पहुंची।सुबह पुलिस को तहरीर दी। महिला का आरोप है कि पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं की। महिला जहां थाने की चक्कर लगा रही है वहीं आरोपी खुलेआम घूम रहा है।


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Post a Comment

0 Comments