नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के रसड़ा गांव में पड़ोसियों ने महिला की पिटाई कर दी जिससे उसका हाथ टूट गया। पुलिस दो युवतियों सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। रसड़ा गांव निवासी जीत बहादुर ने पुलिस को तहरीर दी।आरोप लगाया कि पत्नी मनीषा को पड़ोसी सुबास के पुत्र करन व पुत्री रीना, राधा ने गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दी,जिससे उसका हाथ टूट गया।पुलिस आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जाँच कर रही है।
| Advt |

0 Comments