"चुप्पी तोड़ो, सब खुलकर बोलो" जागरूकता कार्यक्रम हुई आयोजित
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी में स्थित धर्मशाला में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा 'मेरी मुस्कान प्रोजेक्ट' के अंतर्गत "चुप्पी तोड़ो, सब खुलकर बोलो" जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य माहवारी से जुड़ी चुप्पी,शर्म और भ्रांतियों को तोड़ना था।इस दौरान मुसहर समुदाय सहित दलित एवं मुस्लिम समुदायों की 50 से अधिक किशोरी बालिकाओं ने खुलकर भाग लेने के साथ ही अन्य महिलाओं को जागरूक करने की शपथ ली।संस्था की टीम ने किशोरियों के साथ माहवारी के जैविक पहलुओं, स्वच्छता प्रबंधन, पौष्टिक आहार और सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग पर विस्तार से चर्चा की।जिस पर किशोरियों ने माहवारी के दौरान आने वाली सामाजिक चुनौतियों और अपने अनुभवों को भी साझा किया।
वही मेरी मुस्कान प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर वंदना ने बताया, "गांवों में आज भी माहवारी को लेकर चुप्पी है। किशोरियां न तो स्कूल में और न ही घर पर खुलकर बात कर पाती हैं। हमारा प्रयास है कि हर किशोरी इसे शर्म नहीं, बल्कि सामान्य जैविक प्रक्रिया माने। 'चुप्पी तोड़ो' इसी दिशा में एक कदम है।" बता दे कि आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था लगातार मुसहर समुदाय की किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण और एचपीवी टीकाकरण से जोड़ने का काम कर रही है। माहवारी स्वच्छता इसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन देवी, अभिलाषा, शीला व सविता समेत भारी संख्या में महिलाएं व किशोरी मौजूद रही। कार्यक्रम के समाप्ति के दौरान मौजूद किशोरी व महिलाओं में सीनेटरी पैड नि:शुल्क वितरण किया गया।



0 Comments