Jaunpur News: सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में उद्योग बंधु बैठक संपन्न


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई।  बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र युवाओं को लाभान्वित करते हुए ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए जिससे अधिका से अधिक युवा आत्मनिर्भर बन सकें।

बैठक के दौरान उद्यमियों ने सतहरिया क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, जिस पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी के द्वारा निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उद्यमियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @5.0 के अंतर्गत शासन द्वारा आवंटित लक्ष्य के शत् प्रतिशत पूर्ति हेतु विभिन्न विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने सतहरिया में पर्याप्त मात्रा में कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरे, हाई मास्क लाइट लगाने, साफ सफाई के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभात कुमार, उपायुक्त उद्योग आशुतोष पाठक , सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश, एलडीएम, प्रबंधक गौरव, उद्यमीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

Post a Comment

0 Comments