नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कान्हापुर गांव में शुक्रवार को खेत में वृद्ध का जला हुआ शव पाए जाने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कान्हापुर स्थित चौबान बस्ती निवासी 61 अशोक मिश्रा का जला हुआ शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। इस मामले में मृतक अशोक मिश्रा की पत्नी इसरावती ने पति को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी नारायण और शकुंतला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा आवश्यक लिखापढ़ी के बाद चालान न्यायालय भेज दिया गया।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
0 Comments