रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा ब्लॉक सभागार एवं सीएचसी अस्पताल पर शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को सम्मानित किया गया। बदलापुर इकाई पत्रकार संघ अध्यक्ष अर्जुन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल ने पत्रकारों को सम्मानित करतें हुए कहा कि दो शताब्दियों की यह यात्रा केवल समाचारों के संप्रेषण की कहानी नहीं, बल्कि जनचेतना, सामाजिक जागरण, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा राष्ट्र निर्माण के सतत संकल्प का स्वर्णिम इतिहास है। हिंदी पत्रकारिता ने समय-समय पर समाज को दिशा देने, सत्य को स्वर प्रदान करने और जनमानस की आकांक्षाओं को अभिव्यक्ति देने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाया है। विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता देवराज पाण्डेय ने कहा कि
कलम की शक्ति ने अनेक चुनौतियों के बीच सत्य, न्याय और लोकहित के दीप को प्रज्वलित रखा है। लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ के रूप में पत्रकारिता ने समाज के अंतिम व्यक्ति की पीड़ा को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में अनुकरणीय भूमिका निभाई है। पत्रकारों ने बीडीओ को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित सम्मान समारोह में अधीक्षक डॉ. जीके सिंह ने पत्रकारों को शाल, स्मृतिचिन्ह पहनाकर स्वागत किया। सम्मान समारोह में एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव, सौरभ कुमार, ओंकार मिश्र, शशि गुप्ता, विक्की सिंह, ओमप्रकाश, वरुण यादव, जनार्दन गौड़, विकास यादव, सत्यप्रकाश यादव, विवेक उपाध्याय, अभिनय सिंह मौजूद रहे।
| विज्ञापन |

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
0 Comments