नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्र को संबोधित 'मन की बात' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रविवार, पूर्वाह्न 11:00 बजे किया जाएगा। राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर पहली बार प्रधानमंत्री जी जनपद जौनपुर की जनता से सीधे लाइव संवाद करेंगे। इसके लिए शहर के सिपाह रोड स्थित होटल रिवर व्यू के सभागार में विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के साथ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक तथा भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, नगर के प्रबुद्धजन एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

0 Comments