Jaunpur News: बिजली विभाग के खतरनाक टॉवर पर चढ़ गया नशे में धुत व्यक्ति

अग्निमशन विभाग तुरंत पहुंचा मौके पर, उतरवाया गया नीचे

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ऊंचनीकला गांव में एक व्यक्ति खतरनाक टॉवर पर चढ़ गया। वह बिजली विभाग का 220 केवीए (2 लाख 20 हजार वोल्ट) का टॉवर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह नशे में दो तीन बार खम्भे पर चढ़ चुका है। हालांकि उसके चचेरे भाई ने उसे नीचे उतारा। सूचना पर सीएफओ, एफएसओ, स्थानीय पुलिस और तहसील की प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रहे। आपको बता दें कि ऊंचनीकला गांव में स्व. हरिशंकर सिंह का 40 वर्षीय पुत्र मैनबहादुर उर्फ मूसे नशे में धुत था। वह अपने घर के पास ही हाई वोल्टेज टॉवर पर चढ़ गया। जिस वक्त वह टॉवर पर चढ़ रहा था उस दौरान बिजली आपूर्ति हो रही थी।  सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएफओ जौनपुर राजप्रकाश राय, एफएसओ नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, फायर स्टेशन चौकियां, मड़ियाहूं की फायर यूनिट मौके पर पहुंच गई। हालांकि मूसे के चचेरे भाई प्रकाश सिंह टॉवर पर चढ़ गए और युवक को नीचे उतारा। स्थानीय लोगों ने बताया कि नशे में वह दो तीन पर टॉवर पर चढ़ चुका है। प्रकाश सिंह ही उसको समझा बुझाकर मामला शांत कराए। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम सक्रिय रही और एफएसओ नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई थी।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

Post a Comment

0 Comments