Jaunpur : ​स्वच्छता अपनाने से बीमारियां दूर हो जायेंगी: दिनेश चन्द्र

डा. संजय यादव/अजय पाण्डेय @ बदलापुर, जौनपुर। दिनेश चन्द्र पाण्डेय ट्रेनर ट्रस्ट ऑफ पीपुल लखनऊ द्वारा कम्पोजिट स्कूल रमनीपुर विकास खण्ड बदलापुर परिसर में जागरुकता कार्यक्रम हुआ जहां उपरोक्त गम्भीर मुद्दों पर गम्भीरतापूर्वक बातचीत हुई। फिनिश मोन्डियाल प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्कूल WASH प्रोग्राम में बच्चों को स्वच्छता, ब्यक्तिगत स्वच्छता, दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव, जलवायु संरक्षण तथा कूड़े कचरे का निपटान आदि पर विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही श्री पाण्डेय ने सभी से अपील किया कि जलवायु को संरक्षित करने हेतु सभी कम से कम 5 पांच पेड़ जरूर लगायें। साथ ही श्री पाण्डेय ने कक्षा 11 वर्ष के ऊपर की 76 छात्राओं से माहवारी स्वच्छता प्रवंधन पर विस्तृत चर्चा करते हुये उन्हें जागरूक किया। इस अवसर पर आलोक रंजन सिंह, संतोष सिंह, अनिल यादव, सुभाष चन्द्र, उमेश कुमार, राम मिलन वर्मा, शशिधर तिवारी, राजेश निगम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments