Jaunpur : ​पंजतनी कमेटी की सालाना मजलिस व जुलूस 15 को

जौनपुर। पंजतनी कमेटी द्वारा कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े भंडारी रेलवे स्टेशन के पीछे 15 फरवरी दिन रविवार को 28वें सालाना मजलिसे अज़ा व जुलूस निकाला जायेगा। मजलिस में सोजखानी सुबह 10 बजे से सैयद गौहर अली जैदी व उनके हमनवा करेंगे जबकि पेशखानी डॉ शोहरत, हसन फतेहपुरी, डॉ मोहम्मद मेंहदी आज़मी, वसी जौनपुरी, ऐबाद, खुमैनी आफाकी, ज़मीर व मेंहदी ज़ैदी जौनपुरी करेंगे। निजामत बेलाल हसनैन व मौलाना शेख हसन जाफर करेंगे। मजलिस को खेताब मौलाना अजादार हुसैन मुजफ्फरनगर, मौलान डॉ बाक़र मेंहदी, मौलाना सैयद नामदार हुसैन दिल्ली, मौलाना इब्ने हसन दिल्ली करेंगे। मजलिस के बाद शाम को शबीहे ताबूत अलम व जुल्जनाह का जुलूस निकाला जायेगा जिसके हमराह अंजुमन शम्शीरे हैदरी नौहाखानी व सीनाजनी करेगी।

Post a Comment

0 Comments