Jaunpur : ​डा. शान्तनु के असिस्टेंट प्रोफेसर बनने से लोगों में हर्ष

Team NSN

जौनपुर। डॉ शांतनु शाही असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस के पद पर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्याल गोरखपुर में चयनित होने पर परिजनों में हर्ष व्याप्त है।
बता दें कि डा. शाही नगर के निवासी डा ओम प्रकाश शाही प्रधानाचार्य अशोक इंटर कॉलेज व रेखा शाही अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्या के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा शहर के सेंट प्रैक्टिस स्कूल से हुई। उच्च शिक्षा लिंकन विश्वविद्यालय मलेशिया से प्राप्त किया। इन्होंने 1 मार्च को मदन मोहन मालवीय विश्विद्यालय गोरखपुर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
शान्तनु की इस उपलब्धि पर राजा अवनींद्र दत्त राजा जौनपुर, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह, राज कॉलेज के प्राचार्य डॉ शंभू राम, राज कॉलेज के प्रबंधक डॉ सत्य राम प्रजापति, टीडी इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ सत्य प्रकाश सिंह सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!