Jaunpur : ​शिवालय पर अखंड रामायण पाठ, रूद्राभिषेक

Team NSN

तेजीबाजार, जौनपुर। शिवरात्रि के पावन अवसर पर लोग शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं नाहरपुर गांव स्थित शिवालय पर भोर से ही लोग जलाभिषेक कर रहे हैं तथा नाथ निकेतन निवास पर अमरनाथ पाण्डेय द्वारा विगत वर्षों की भांति मंदिर पर अखंड रामायण पाठ एवं रुद्राभिषेक किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अनवरत जन कल्याण के लिए 25 वर्षों से लगातार मंदिर पर अखंड रामायण पाठ एवं रुद्राभिषेक किया जा रहा है। वही डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कराते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर अमित पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, आकाश व आदर्श सहयोग में लगे हुए हैं।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!