Jaunpur : ​मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Team NSN

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक हुई।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने बैंकवार लोन स्वीकृति की समीक्षा करते हुये सभी बैंकों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोन स्वीकृत किया जाय। इसके संबंध में उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाय। उन्होंने ब्रांच वार सीडी रेशियों की रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वयं समीक्षा की जा रही है जिसके लिए सुहानुभूतिपूर्वक कार्य करते हुए लोगों को अधिक से अधिक लोन दे जिससे नए नए उद्यम लगे तथा जनपद का सीडी रेशियों बढ़ सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार, एलडीएम शंकर सामंत सहित अन्य बैंकों के जिला समन्वयक सहित बैंकों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!