Jaunpur : ​पीएमश्री बक्शा के बच्चों का शैक्षिक भ्रमण

Team NSN

जौनपुर। पीएमश्री कंपोजिट स्कूल दरियावगंज बक्शा के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए एआरपी विष्णु शंकर सिंह, लाल साहब यादव एवं चतुर्भुज यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहां पर बच्चों को इंजीनियरिंग विभाग में रसायन विज्ञान लैब, कंप्यूटर लैब इलेक्ट्रीशियन लैब, मैकेनिकल लैब में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात बच्चों को विश्वविद्यालय में स्थित तरण ताल को दिखाते हुए एकलव्य स्टेडियम में बच्चों को मेजर ध्यानचंद स्टैंड और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर स्टैंड आदि को दिखाया गया। अंत में विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में भारतीय संविधान की मूल प्रति से बच्चों को अवगत कराया गया। प्रत्येक विभाग की पुस्तकों को दिखाया गया तथा एक जिला एक उत्पाद के तहत विभिन्न उत्पादों को दिखाया गया। बच्चों के साथ एआरपी चतुर्भुज यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार यादव, उर्मिला सिंह यादव, ज्योति दुबे, पुष्पा पाल, सुधाकर उपाध्याय, लालचंद चौरसिया, अश्वनी कुमार एवं गुलाब चंद्र आदि उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!