Jaunpur : ​ब्राह्मण समाज के साथ भाजपा कर रही अन्याय: रत्नाकर

Team NSN

  • सपा नेता का आरोप- बनारस वाले मिश्रा को फर्जी मुकदमे में फंसाया, अब समाज सड़कों पर आयेगा
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने भाजपा सरकार पर गंभीर लगाया। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बनारस के मिश्रा को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ब्राह्मण समाज के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। आरोप लगाया कि केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ब्राह्मणों की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ कर रही है। बनारस वाले मिश्रा इसका जीता-जागता उदाहरण हैं जिन्हें सिर्फ इसलिए जेल भेज दिया गया क्योंकि वे सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।
सपा नेता ने चेतावनी दी कि अगर मिश्रा को जल्द रिहा नहीं किया गया तो ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। उन्होंने कुलपति रामभद्राचार्य पर भी ब्राह्मणों के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। चौबे, पाठक, उपाध्याय जैसे शब्दों का जो प्रयोग किया गया, वह पूरी तरह गलत था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मिश्रा को रिहा नहीं किया गया तो वे कानूनी कार्रवाई का सहारा लेंगे।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने भी मिश्रा जी का समर्थन करते हुए कहा कि जहां भी ब्राह्मणों के साथ अत्याचार होगा, संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा। समाजवादी पार्टी ने भी मिश्रा को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!