Jaunpur : ​जलालपुर: गुमटी से खुलेआम बिक रहा गांजा

Team NSN

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में इन दिनों खुलेआम गांजा बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जलालपुर-मड़ियाहूं मार्ग पर स्थित पुरेव गांव का बताया जा रहा है। बताया गया कि अवैध रूप से गांजे की बिक्री एक गुमटी की दुकान से बेखौफ जारी है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह नशीला पदार्थ एक इण्टर कालेज और डिग्री कालेज से मात्र 4 सौ मीटर की दूरी पर खुलेआम बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार गांजा आसानी से उपलब्ध होने के कारण गांव के युवाओं के साथ स्कूली छात्र भी इस खतरनाक लत के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार इस अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठायी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। गांव के कुछ जागरूक नागरिकों ने इस अवैध कारोबार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करे और इस अवैध व्यापार पर पूरी तरह रोक लगाये।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!