Jaunpur : ​महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ितों की समस्याएं

Team NSN

जौनपुर। उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक, आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से जनपद के राजकीय गेस्ट हाउस में सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग श्रीमती गीता बिंद द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए। सदस्य द्वारा सम्बन्धित लोगों को उक्त आवेदन पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जन सुनवाई के पश्चात जिला जेल के महिला सेल का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को बेहतर साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया गया। महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया जिसमें एसएनसीयू वार्ड, लेबर रूम एवं के साथ ही वार्ड में जाकर महिलाओं से डॉक्टर एवं दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई। थाना कोतवाली के महिला सेल का निरीक्षण किया गया और रजिस्टर का अवलोकन किया गया। आने वाली महिलाओं के समस्तयाओं के निस्तारण के बारे में पूछा गया। ग्राम लपरी में महिलाओं के मुद्दे पर ग्रामवासियों के वार्ता की गई। ग्रामवासियों को जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत संचालित स्पान्सरशिप योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!