Trending

Jaunpur : जौनपुर की बेटी अतुल्या ने जेईई मेंस में प्राप्त किया 99.5 प्रतिशत अंक

Team NSN

जौनपुर। नगर के आलमगंज निवासी एवं श्री नेहरू आदर्श इण्टर कालेज के प्रबन्धक शैलेन्द्र प्रताप सिंह के पुत्री गुंजन की पुत्री अतुल्या सिंह ने जेईई मेंस की परीक्षा में 99.5% अंक प्राप्त किया है। श्री नेहरू आदर्श इण्टर कॉलेज आलमगंज के प्रबन्धक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मेरी पुत्री गुंजन सिंह की शादी सुल्तानपुर जिले के उतुरी गांव निवासी सर्वेन्द्र सिंह के साथ हुई है। उन्होंने कहा कि गुंजन की पुत्री अतुल्या ने इस वर्ष की जेईई मेंस की परीक्षा में 99.5% अंक प्राप्त किया है। अतुल्या ने सुल्तानपुर जिले के साथ ही अपने नाना के जिले जौनपुर का भी नाम रोशन किया है। उसकी सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!