Jaunpur : 149वीं जयन्ती को लेकर धोबी समाज ने की तैयारी बैठक

Team NSN

अजय पाण्डेय
जौनपुर। श्री संत गाड्गे धोबी कल्याण समिति के बैठक 149वीं श्रीसंत गाड्गे जयन्ती समारोह मनाये जाने के उपलक्ष्य में नवनिर्मित धोबी धर्मशाला केरारवीर मंदिर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जयंती मनाने हेतु विचार विमर्श किया गया जहां आयोजित समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने हेतु संजय कन्नौजिया ने स्वजातिय बन्धुओं से अपील किया। संजय कन्नौजिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 23 फरवरी दिन रविवार को बाबा साहेब की भव्य षोभा यात्रा निकाली जायेगी।
बैठक में जिलाध्यक्ष डा. दिनेश कन्नौजिया, जिला महामंत्री एडवोकेट अनूप कन्नौजिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार कन्नौजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम कन्नौजिया, पतिराम कन्नौजिया, सोनू कन्नौजिया, रामजी कन्नौजिया, प्यारे लाल कन्नौजिया, रमेश कन्नौजिया सहित जिले व तहसील स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन राजकुमार कन्नौजिया ने किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!