बच्चे देश के भविष्य, इन्हें बेहतर शिक्षा देने की जरूरत: अरविन्द पटेल| #NayaSaveraNetwork

Naya Savera Network


 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले के सिरकोनी विकास क्षेत्र के नाथूपुर गांव में एकल विद्यालय अभियान द्वारा वन यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरविन्द कुमार पटेल ने बताया कि एकल विद्यालय अभियान पूरे भारत देश में अपनी सेवाएं दे रही हैं। गांव-गांव में विद्यालय लाकर ग्रामीण बच्चों को पढ़ना-लिखना सिखाने के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा, योग शिक्षा, नैतिक शिक्षा और संस्कार देने का काम एकल अभियान करता है। जिसके तहत एकल अभियान सिरकोनी अंचल नाथूपुर के संच के विद्यालय ग्राम कल्याणपुर में वन यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें गांव के प्रमुख सीनियर सिटीजन ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ में एकल अभियान के जिला समिति पदाधिकारी उमेश चन्द्र, राहुल यादव, कामता प्रसाद आगमन पर ग्राम के मुख्य द्वार पर ही ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं द्वारा चंदन तिलक व फूल माला भव्य स्वागत करते हुए मंच तक ले जाया गया। एकल विद्यालय ग्राम कल्याणपुर के तमाम बच्चों को मुख्य अतिथि के द्वारा कॉपी, पेन व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चें कुम्हार के मिट्टी की चाक की तरह है। इन्हें जैसे ढ़ालना चाहेंगे वैसे ही ढल जायेंगे। इस दौरान अर्चना गौतम, रेनू सिंह, शान्ति देवी, बिन्दु देवी, सन्जू देवी, विनिता, अर्पिता, मोनू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!